{"_id":"5b4661604f1c1bce3b8b486c","slug":"111531339104-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरालू में दो मकानों को चोरों ने बनाया निशान, नगदी सहित लाखों के गहने किए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरालू में दो मकानों को चोरों ने बनाया निशान, नगदी सहित लाखों के गहने किए चोरी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। लोहारू क्षेत्र के बरालू गांव में बीती रात्रि चोरों ने दो मकानों से नगदी सहित लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोहारू के बरालू गांव निवासी भरथों देवी ने लोहारू थाने में दी शिकायत में कहा है कि बरालू गांव में उसके नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बीती रात्रि वह अपने घर पर सो रही थी और कुछ मजदूर मकान की छत पर सो रहे थे। मंगलवार की रात को चोरों ने घर के कमरे में रखी अलमारी, संदूक व सूटकेस के ताले तोड़कर उसमें रखे 72 हजार रुपये और एक सोने की चेन, चार सोने की चूड़ियों सहित करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने ले गए।
इसी प्रकार बरालू गांव के ही निवासी रमेश पुत्र मांगे राम के घर पर भी रात को चोरी की वारदात हुई है। रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात्रि अपने घर की छत पर सो रहा था और घर के अन्य सदस्य घर के एक कमरे में सो रहे थे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरे में रखी संदूक एवं अटेची खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। रमेश ने बताया कि संदूक में रखे 33 हजार रुपये व 50 हजार रुपये के जेवरात गायब थे। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात्रि बरालू गांव के दो घरों में चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर मौका मुआयना किया है और पीड़ित परिवारों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।