फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मील में रेलिंग के पास खड़े श्रमिक की नीचे गिरने से मौत

मील में रेलिंग के पास खड़े श्रमिक की नीचे गिरने से मौत

Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मील में रेलिंग के पास खड़े श्रमिक की नीचे गिरने से मौत
मिल की छत पर काम कर रहे वृद्ध श्रमिक की नीचे गिरने से मौत
विज्ञापन

भिवानी। शहर के बीटीएम मिल में काम कर रहे एक वृद्ध श्रमिक की रविवार दोपहर को छत से गिरने के कारण मौत हो गई। उसे सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
चिरंजीव कालोनी निवासी नितिन ने बताया कि उसका पिता 70 वर्षीय महावीर दीक्षित बीटीएम मिल में श्रमिक था। वर्ष 2005 में मिल से रिटायर्ड होने के बाद वह मिल के अंदर मरम्मत का ठेका ले लिया। रविवार सुबह सीढ़ियों की रेलिंग पर खड़े होकर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक रेलिंग टूट गई और वह नीचे आ गिरा। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बीटीएम पुलिस चौकी से एएसआई रणवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। जांच अधिकारी रणवीर ने बताया कि पुलिस ने उसके बेटे के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने छात्रा का फोड़ा सिर
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की एम कॉम छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो शनिवार को एक मनचले ने उसके सिर पर पत्थर मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। घायल छात्रा को उसकी सहेली ने सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। बीटीएम पुलिस ने छात्रा के बयान पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानान पाना निवासी एक लड़की ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में कक्षा एम कॉम में पढ़ती है। कालेज परिसर में एक युवक ने उसके साथ शनिवार को छेड़छाड़ की। युवक ने जबरन उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। इस बात का विरोध किया तो उनसे उसके सिर पर पत्थर उठाकर दे मारा। जिस कारण सिर फूट गया। उसने बताया कि वह युवक छात्राओं को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था, बावजूद छात्राओं को कोई सुरक्षा नहीं मिल पाई। छात्रा को उसकी सहेली ने घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही बीटीएम पुलिस चौकी से एएसआई रघुवीर ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी रघुवीर ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed