फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लोहारू में कुएं के चबूतरे पर मिला युवक का शव

लोहारू में कुएं के चबूतरे पर मिला युवक का शव

Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में कुएं के चबूतरे पर मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लोहारू।
कस्बे के फरटीया चौक के निकट एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान कस्बे के वार्ड-12 निवासी 35 वर्षीय महावीर कालू के रूप में हुई है। महावीर की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी लोहारू थाने के एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की फरटीया चौक के निकट एक पुराने कुएं के चबूतरे पर व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जोगेंद्र एएसआई ने बताया कि मृतक की पहचान लोहारू के वार्ड-12 के निवासी महावीर कालू के रूप में हुई। मृतक के भाई संतकुमार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि मृतक महावीर बीती सुबह घर से बाहर गया था। देर रात तक वह घर नही आया तो परिजनों ने उसे आसपास सभी संभावित स्थानों पर खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। मृतक के परिजनों ने महावीर की मौत के बारे में अभी कुछ भी कहने से इंकार किया है। बहरहाल लोहारु पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed