{"_id":"5b8d873a42c79217f35db00b","slug":"101536001850-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगाता था लोगों को चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा रोडवेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगाता था लोगों को चूना
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बवानी खेड़ा। बवानीखेड़ा पुलिस ने एक नकली सब इंस्पेक्टर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जिला अदालत पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि भिवानी निवासी एक युवक शराब के नशे में नकली सब इंस्पेक्टर बनकर रविवार रात को कस्बा बवानीखेड़ा पहुंच गया और शराब के ठेके को नियमों का हवाला देकर बंद करवाने की धमकी देने लगा। ठेके पर काम करने वाले कारिंदों को युवक पर शक हुआ और उन्होंने इसकी तहकीकात के लिए ठेकेदार को सूचना दी और मौके पर बुलाया। ठेकेदार को भी आरोपित युवक की कार्यप्रणाली पर संदेश हुआ और इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना बवानीखेड़ा से सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुुंची और आरोपी को दबोचकर उसके बारे में तहकीकात की। तहकीकात के दौरान आरोपित युवक अपनी पुलिस की पहचान नहीं दे पाया और पुलिस ने आरोपित युवक को नकली सब इंस्पेक्टर बनने के आरोप में दबोच लिया। बवानीखेड़ा पुलिस सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें ठेकेदार के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में ठेके पर आया हुआ है और अपने आप को पुलिस को सब इंस्पेक्टर बताकर ठेके को बंद करवाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित युवक से उसका पहचान पत्र मांगा तो आरोपित युवक ने अपनी जेब से एक पहचान पत्र दिखाया जिस पर पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो चस्पा हुआ था। जब इसकी जांच की गई तो पहचान पत्र नकली पाया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपित भिवानी के हालु बाजार निवासी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि आरोपित युवक ने नकली आई कार्ड पांच साल पहले बनवाया था। जिस आइडी कार्ड के आधार पर आरोपित युवक हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा करता था। इसके अलावा मोटरसाइकिल पार्किंग के लिए भी आइडी कार्ड का इस्तेमाल करता था और साथ ही पार्क आदि स्थानों पर लोगों को चूना भी लगाता था। दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के पास से एक पुलिस वर्दी भी बरामद की गई है।