फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गैंगरेप का मुख्यारोपी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

गैंगरेप का मुख्यारोपी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप का मुख्यारोपी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। थाना सदर क्षेत्र में युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप के मामले के मुख्यारोपी को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि मुख्यारोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

14 जून को गाड़ी सवार छह युवकों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरोप किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पवन व राजेश को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया था। पुलिस ने बीती रात को मुख्यारोपी मनदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी पवन व राजेश को जेल भेज दिया, जबकि आरोपी मनदीप को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। मुढाल चौकी इंचार्ज राम अवतार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव के एक बंद मकान में ही युवती को लेकर गए थे, जहां पर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed