फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पढ़ाई में कमजोर होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

पढ़ाई में कमजोर होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 17 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई में कमजोर होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
पढ़ाई में कमजोर होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

भिवानी। सेक्टर-13 निवासी एक छात्रा ने 12वीं कक्षा में कम्पार्टमेंट आने के बाद छूटी पढ़ाई से आहत होकर मंगलवार शाम को अलमारी के कुंडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सेक्टर-13 पुलिस चौकी इंचार्ज रामअवतार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।
सेक्टर-13 मकान नंबर 523 में रह रही 19 वर्षीय पूजा 12 कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन पिछले साल कम्पार्टमेंट आने पर घर रहने लगी। पूजा मंगलवार शाम को अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। उसने अपनी चुन्नी से अलमारी के कुंडे में फांसी लगाई हुई थी। आंगन में बैठे उसके पिता कैलाश उसे बुलाने के लिए कमरे में गए तो वह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे चिड़िया घर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-13 पुलिस चौकी इंचार्ज रामअवतार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को दिए गए प्राथमिक बयान में उसके पिता ने बताया कि पूजा काफी समय से पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामअवतार, चौकी इंचार्ज सेक्टर-13 चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed