{"_id":"5a5d05764f1c1b91268b495e","slug":"101516045686-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौत
भिवानी। गांव गोबिंदपुरा के समीप भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम को तेज गति से आ रहे एक डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल डाला। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से युवक को सामान्य अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव गोबिंदपुरा निवासी 23 वर्षीय युवक रवींद्र सोमवार शाम को गांव में ही भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दादरी की तरफ से तेज गति से आ रहे डंपर ने युवक को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने डंपर चालक को रोक कर पकड़े का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत एंबुलेस के लिए 108 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके तुरंत बाद सदर थाना पुसिल भी मौके पर पहुंची। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। देर शाम होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। सदर थाना पुलिस शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाएगी।
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग को संभालने से परिजनों ने किया इनकार
भिवानी। गांव कुंगड़ में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी तो परिजनों ने उससे मिलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गांव मदनहेड़ी निवासी बुजुर्ग वजीर सिंह अपने किसी काम से गांव कुंगड़ आया हुआ था। इस दौरान सड़क पार करते समय एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी तो परिजनों ने समय ना होने की बात कहकर उसकी देखभाल करने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस को ही उसकी देखभाल का जिम्मा उठाना पड़ा। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।