फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
संदिग्ध परिस्थितियों में भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मामला वीरवार सुबह करीब सात बजे का है। संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान ढाणी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान के लिए प्रयास किए तो महिला की पहचान पीपली वाली जोहड़ी क्षेत्र वासी करीब 55 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई। मृतका के बेटे सोमबीर ने बताया कि वे राजस्थान के वनगोठड़ी के रहने वाले है। यहां भी मकान है। करीब एक महीने से वे यहां रह रहे थे। सोमबीर ने बताया कि बहुत दिनों से उसकी माता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था।। वह सुबह अचानक घर से निकल गईं। बाद में सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है। मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed