फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crime, auto driver, woman dead

सड़क हादसे में मृत महिला को निनान गांव के पास फेंक ऑटो चालक फरार

Mon, 04 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime, auto driver, woman dead
घटना स्थल के आस-पास जांच करते हुए डीएसपी विरेन्द्र सिंह व सीआइए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव निनान के पास सुबह-सवेरे करीब 28 वर्षीय महिला का शव मिला है। उसकी जींस आधी निकली हुई थी और पांव बुरी तरह चोटिल थे, जिस कारण दुष्कर्म और हत्या की आशंका भी जताई गई। सूचना के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह, औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच की तो पाया कि महिला का रात को महम गेट पर सड़क हादसा हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी। खून अधिक बहने के चलते महिला ने दम तोड़ दिया। ऑटो चालक उसे निनान गांव के पास फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने, शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। ऑटो चालक अभी फरार है। मामला रविवार सुबह का है। रोहतक रोड पर हुन्नामल प्याऊ से थोड़ा आगे गांव निनान की सीमा में सड़क किनारे एक महिला का शव देखा गया। सूचना के बाद औद्योगिक थाना पुलिस और डीएसपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

महिला ने शनिवार रात गेस्ट हाउस में बुक किया था कमरा
सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहां सड़क किनारे दूर तक फैले खून के निशान को देखते हुए डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने सीआईए एक व दो की टीम को तुरंत बस स्टैंड रोहतक गेट क्षेत्र के गेस्ट हाउस में जांच के लिए भेजा। गेस्ट हाउस की जांच की तो वहां बंगाल की एक महिला घायल अवस्था में मिली। महिला ने अपना नाम मिनौती उर्फ मनीषा बताया, जोकि शहर की एक कॉलोनी में पिछले आठ माह से किराये पर रह रही है और गेस्ट हाउस में कर्मचारी है। जब महिला से बातचीत की तो सारे मामले का पता चला। महिला ने बताया कि मृतका पूजा उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली है। वह अपने पति और बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहती थी। वह लोन का काम करती थी और रात करीब 10 बजे गेस्ट हाउस आकर कमरा बुक किया था। पूजा ने ही फोन कर ऑटो चालक पुराना बस स्टैंड क्षेत्र वासी नीटू को बुलाया था। रात करीब साढ़े 10 बजे पूजा ने ढोकला खाने की इच्छा जताई। वह उसे और होटल संचालक के बेटे अमित को भी अपने साथ ऑटो में ले गई। वे कृष्णा कॉलोनी में गए थे। जब रात करीब साढ़े 11 बजे वे लौटने लगे तो महम गेट के पास अचानक ऑटो चौक के चबूतरे से टकराया और इसके बाद खंभे से टकराया। हादसे में पूजा के पांवों में गंभीर चोट आई। उसे भी थोड़ी चोट आई। आरोप है कि पूजा को ऑटो में बैठा चालक नीटू उसे ले गया। वो किसी तरह अस्पताल पहुंची और अपना इलाज कराया। वापस गेस्ट हाउस पहुंचे तो पूजा वहां नहीं पहुंची थी। सुबह सूचना मिली कि पूजा का शव मिला है। ऑटो चालक नीटू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक की हो रही तलाश
एसएचओ औद्योगिक थाना इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि महम गेट पर हुए हादसे में पूजा के पांव टूट गए थे। हो सकता है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ऑटो चालक उसे निनान गांव के पास सड़क किनारे फेंककर भाग गया। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। अभी महिला का आधार कार्ड मिला है, जिसमें इसका नाम पूजा है और पता उत्तर प्रदेश के कानपुर का लिखा है।

वर्जन
सुबह महिला का शव मिला था। जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सामने आया कि महम गेट पर हुए सड़क हादसे में पूजा बुरी तरह घायल हो गई थी। ऑटो में अस्पताल ले जाते समय पूजा के दम तोड़ने पर ऑटो चालक उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। मृतका का पति अस्पताल पहुंच चुका है और उसके माता-पिता भी कानपुर से आ रहे हैं। वहीं महिला का शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed