फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Create awareness to prevent digital fraud

Bhiwani News: डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक किया

Tue, 28 Jan 2025 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Jan 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Create awareness to prevent digital fraud
बहल के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को संबो​धित करते वक्ता।
बहल। राजकीय महिला महाविद्यालय में आरोह फाउंडेशन की ओर से वित्तीय साक्षरता पर शिविर लगाया। प्राचार्य प्रोफेसर सत्यपाल सिंह ने इस शिविर की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं को वर्तमान में हो रही डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक किया गया, साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि इस समय सतर्क रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत ज्यादा छात्र एवं छात्राएं धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं, जिसके कारण वो आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होते हैं। जब सोशल मीडिया पर किसी भी अंजान लिंक को लालच में आकर खोलते हैं तो बाद में बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। इसलिए किसी भी प्रलोभन में आकर अंजान लिंक को नहीं खोलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ में ओटीपी शेयर नहीं करना है, इससे वित्तीय हानि का शिकार होने से बचाव किया जा सकता है। प्रो. अजीत कुमार ने छात्राओं को सुरक्षित रहने का गुरुमंत्र दिया और सोशल मीडिया से केवल आवश्यक कार्य करने का ही सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रो. मनजीत, प्रो. संदीप, प्रो. प्रवेश, प्रो. मेनपाल, प्रो. ज्योति, प्रो. सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed