भिवानी। कम्यूनिस्ट पार्टी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ाये दामों को लेकर नेहरू पार्क से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया। तहसीलदार के मार्फत उपायुक्त व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसान मजदूर एवं महिलाएं माकपा के आह्वान पर नेहरू पार्क में एकत्रित हुई। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य संतोष देशवाल ने की व संचालन जिला सचिव मंडल सदस्य सज्जन कुमार सिंगला ने किया।
जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, जिला सचिव मंडल सदस्य अनिल कुमार ने कहा कि टेक्स बढ़ोतरी व पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ोतरी से आम लोगों में गुस्सा है। रेल भाड़े व अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ाए जा रहे है। केंद्र में भर्तियों पर रोक लगाकर लाखों रिक्त पड़े पद समाप्त कर दिए गए हैं। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र का तेजी से रेल, बैंक, बीमा, हवाई अड्डों का निजीकरण किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन को सचिव मंडल सदस्य अनिल कुमार, करतार ग्रेवाल, रणधीर कूंगड़, मास्टर वजीर सिंह, महीला नेत्री बिमला घणघस, अनुराधा, रामफल देशवाल, महाबीर चांग, राजेश कूंगड़, कृृष्ण कूंगड़, वेद, स्नेहलता खेड़ी, रतन जिंदल, राजबीर ढिल्लों, भगवानदास रिवासा, सदीक डाडम, रतनपाल तिगड़ाना, पवन धनाना ने भी अपने विचार रखे।