{"_id":"69d40d07462c63897201e02a","slug":"cowshed-faces-fodder-crisis-with-only-two-days-stock-remaining-800-cows-in-danger-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149268-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गोशाला में चारे का संकट, सिर्फ दो दिन का स्टॉक शेष, 800 गायों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गोशाला में चारे का संकट, सिर्फ दो दिन का स्टॉक शेष, 800 गायों पर मंडराया खतरा
Tue, 07 Apr 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
जूई। तेज हवा से हुए नुकसान के बाद गोशाला में चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और अब केवल दो दिन का स्टॉक ही शेष बचा है जिससे 800 गायों के सामने बड़ा खतरा मंडराने लगा है। उल्लेखनीय है कि जूई क्षेत्र में आई तेज हवा ने गोशाला की व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के दौरान गोशाला का पशु चारा शेड पूरी तरह उड़ गया वहीं बड़ी मात्रा में रखा चारा भी हवा में उड़कर नष्ट हो गया।
इस अचानक हुए नुकसान के कारण गोशाला प्रबंधन के सामने पशुओं के पालन-पोषण की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। गोशाला प्रधान आशीष अग्रवाल, खजांची नवनीत शर्मा और उपप्रधान सोनू सैन सहित पूरी प्रबंधन कमेटी ने ग्रामीणों, समाजसेवियों और सरकार से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में तुरंत चारे की आवश्यकता है ताकि गोशाला में रह रही गायों को भूखा न रहना पड़े।
इसके साथ ही प्रबंधन कमेटी ने पशु चारा शेड के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने की भी अपील की है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके। गोशाला प्रबंधन का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली तो 800 गायों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई है ताकि इस आपदा के समय गोशाला को संभाला जा सके।