फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cow servants stage dharna against veterinarians

पशु चिकित्सकों की मनमानी के खिलाफ गो सेवकों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Cow servants stage dharna against veterinarians
भिवानी। पशु चिकित्सकों द्वारा गाय व अन्य पशुओं के इलाज करने से इन्कार किए जाने का आरोप लगाते हुए गो रक्षकों ने पुलिस लाइन के सामने पॉलीक्लीनिक के पास अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे गो रक्षकों ने लापरवाह पशु चिकित्सकों को निलंबित किए जाने की मांग की है। धरने पर बैठे गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने आरोप है कि शहर या किसी ग्रामीण क्षेत्र में कोई गाय घायल पशु , बीमार पशु हो जाए तो बहुत से पशु चिकित्सक बेसहारा व पीड़ित गाय व अन्य पशुओं का उपचार करना तो दूर वो सूचना दे तो फोन तक नहीं उठाते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आए दिन इसके कारण कोई न कोई पशु दम तोड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार गाय के नाम पर राजनीति कर वोट ले लेती है, पर गाय के पालन पोषण व उपचार के लिए कुछ नहीं करती। धरने पर बैठे गो रक्षक संजय परमार ने चिकित्सक सुभाष द्वारा बीमार पिल्लों के इलाज के लिए मना करने के कारण उन्हे तुरंत प्रभाव से निलंबित करने, डॉक्टर दिनेश द्वारा बीमार पिल्ले का इलाज खुद न करके एनीमल अटेंडेंट से इलाज करवाने के कारण मरे हुए पिल्ले का पोस्टमार्टम और चिकित्सक को निलंबित करने, गांव लोहानी में तैनात डॉ. प्रवीण ठक्कन द्वारा रोड पर घायल सांड व इलाज करने से मना करने के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। इस अवसर पर सुल्तान सैनी, वरूण बजरंगी, सूर्या, परमवीर, सतीश, भोला, दीपक, कुलदीप, दिनेश, गोलू, रविंद्र, कैलाश, साहिल, गौरव, ललित, अभिषेक, सचिन, सुरेश सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed