फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cow protection team safely rescued six snakes from Naurangabad, including the most venomous 'Common Kait'.

Bhiwani News: गोरक्षा दल ने नौरंगाबाद से छह सांपों को किया सुरक्षित रेस्क्यू, सबसे जहरीला ‘कॉमन कैत’ भी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cow protection team safely rescued six snakes from Naurangabad, including the most venomous 'Common Kait'.
रेस्क्यू किए गए सांपों के साथ गोरक्षक।
भिवानी। गोरक्षा दल नौरंगाबाद की टीम ने शुक्रवार को खेत में बने एक कमरे से कुल छह सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। गोरक्षा दल प्रधान संजय परमार ने बताया कि गांव कलिंगा से सूचना मिली थी कि खेत में बने कमरे में तीन सांप देखे गए हैं। टीम के सदस्य बिजेंद्र रक्षक, जतिन, हैप्पी, अमन पंडित, हिमांशु और मानव तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती जांच में तीन सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया गया। कमरे में रखे पत्थरों को हटाकर गहनता से तलाशी लेने पर वहां तीन अन्य सांप भी मिले। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुल 6 सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन

परमार ने बताया कि पकड़े गए 6 सांपों में से 5 रैट स्नेक थे जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘घोड़ा पछाड़’ कहा जाता है। ये पूरी तरह विषहीन होते हैं और किसानों के मित्र माने जाते हैं क्योंकि ये चूहों का नियंत्रण करते हैं। वहीं एक अन्य सांप ‘कॉमन कैत’ भी रेस्क्यू किया गया, जो भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है और अत्यंत घातक है। रेस्क्यू किए गए सभी सांपों को बाद में उनके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया गया। प्रधान संजय परमार ने कहा कि अक्सर अज्ञानता और डर के कारण लोग सांप देखते ही उसे मारने के लिए दौड़ते हैं जबकि हर सांप जहरीला नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed