{"_id":"6473abc2747e712bea046bd4","slug":"cousin-brother-accused-of-raping-a-minor-girl-bhiwani-news-c-21-hsr1033-145086-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मौसेरे भाई पर लगे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मौसेरे भाई पर लगे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप
Mon, 29 May 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी शहर में एक नाबालिग लड़की से मौसेरे भाई पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। रविवार को महिला पुलिस जांच अधिकारी ने पीड़िता का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। पीड़िता की हालत इसलिए भी खराब है कि उसका पहले से ही रोहतक पीजीआई में किडनी का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना बाल कल्याण समिति सदस्यों को भी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने अपने ही मौसेरे भाई पर पिछले काफी समय से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बयान में यह भी दर्ज कराया है कि आरोपी ने गर्भवती होने पर उसका गर्भ गिराने के लिए उसे दवा भी खिलाई थी। जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। वहीं पीड़िता तीन बहनों में सबसे बड़ी और एक छोटा भाई है। बयान में यह भी बताया कि वह अपनी मौसी के घर पर रहती थी तो इसी दौरान आरोपी मौसेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद वह मौका पाकर उसके साथ गलत कार्य करने लगा।
परिजनों को जब लड़की की हालत बिगड़ी तो मामले की जानकारी लगी। जिसके बाद परिजन पीड़ित लड़की को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस जांच अधिकारी ने रविवार शाम को पीड़िता का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस संबंध में शहर थाना एसएचओ बलदेव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल इस मामले में जांच सदर थाना पुलिस कर रही है।