फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Counting will be done in 2-2 phases on seven tables

Bhiwani News: सात टेबल पर होगी 2-2 चरण में गिनती

Mon, 10 Mar 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Counting will be done in 2-2 phases on seven tables
लोहारू में मतगणना से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते  निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल। 
लोहारू। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका लोहारू की मतगणना 12 मार्च को रानी झांसी लक्ष्मी बाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लोहारू में होगी। मतगणना सात टेबल पर 2-2 चरण में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने मतगणना के दौरान पेपर वर्क से संबंधित जानकारी देकर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। 12 मार्च को सुबह 8 बजे से रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लोहारू में मतों की गणना का कार्य किया जाएगा। मतगणना के दौरान टेबल पर तीन अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया कि मतगणना के लिए राउंड वाइज मशीन टेबल पर आएंगी। इन मशीनों का कंट्रोल यूनिट के नंबर के साथ मिलान करना सुनिश्चित करें और इस बारे उम्मीदवार के एजेंट को भी दिखाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को मोबाइल फोन, घड़ी, बैल्ट, अंगूठी, पैन इत्यादि ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। उन्होंने मतगणना के समय जमा करवाए जाने वाले प्रपत्रों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी भारतभूषण, तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल, बीडीपीओ धर्मपाल, एसइपीओ दीपक शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल मेंचू, श्यामसुंदर सांगवान, राजीव वत्स, सुशील जांगड़ा, प्रद्युमन गढ़वाल, जगबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed