फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Councilors of four wards asked from Public Health Engineering Department officials for drinking water for the people.

Bhiwani News: चार वार्डों के पार्षदों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों से मांगा लोगों के लिए पीने का पानी

Tue, 28 May 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Councilors of four wards asked from Public Health Engineering Department officials for drinking water for the people.
प​ब्लिक हेल्थ के ​अ​धिकारियों से पानी की समस्या को लेकर बातचीत करते एमसी।
भिवानी। शहर में पानी की राशनिंग शुरू होने के बाद अब बाहरी कॉलोनियों में भी पीने के पानी को लेकर दिक्कत हो रही है। ऐसे में वार्ड के पार्षद भी अब लोगों के लिए पीने के पानी की मांग को लेकर अधिकारियों की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। मंगलवार को शहर के चार वार्डों के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में पहुंचकर पीने के पानी की मांग रखी।
विज्ञापन

अधिकारियों के समक्ष पहुंचे पार्षदों ने कहा कि बाहरी कॉलोनियों में जल संकट गहरा गया है, जहां पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था कराई जाए। फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग रोजाना 30 से 40 पानी के टैंकर ही भेज रहा है जबकि शहर के बाहरी कॉलोनियों के अंदर 70 से अधिक पानी टैंकरों की डिमांड बनी है। क्योंकि इन कॉलोनियों में पेयजल लाइन तक नहीं है। यहां रहने वाली आबादी केवल पानी टैंकरों पर ही निर्भर है, भूमिगत पानी भी खारा है।
विज्ञापन

शहरी पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचे वार्ड दो के पार्षद संदीप यादव व वार्ड 17 के पार्षद सुभाष तंवर के अलावा वार्ड तीन से पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक दुग्गल और वार्ड नौ से पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण शर्मा ने बताया कि उनके वार्डों के अधिकांश इलाके में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही हैं, जिनमें शहर के पीपली वाली जोहड़ी, सूर्य नगर, राजीव कॉलोनी, नेताजी नगर, भारत नगर कॉलोनी सहित अनेक कॉलोनियों में पानी की बूंद तक नहीं पहुंच रही है। यहां के लोगों के लिए विभाग पेयजल आपूर्ति नियमित होने तक रोजाना पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शहरी पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत ने कहा कि जल्द ही इन कॉलोनियों में पानी के टैंकर भेजने का शेड्यूल बनाया जाएगा और वार्ड पार्षदों के फोन पर पानी का टैंकर पहुंचेगा। बता दें कि शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की एक दिन छोड़ एक दिन आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित कर राशनिंग शुरू कर दी है। ऐसे में शहर के अंदर भी गंभीर जल संकट बना है। पानी को लेकर लोगों का सब्र भी अब जवाब देने लगा है।
शहर के कई वार्डों की कॉलोनियों में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। इसी को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों से मुलाकात की है। अधिकारियों ने डिमांड के अनुसार उनके फोन करने पर पानी टैंकर भिजवाने का आश्वासन दिया है। एक वार्ड के लिए चार से पांच पानी के टैंकर रोजाना भेजे जाएंगे। कई बाहरी कॉलोनियों के अंदर पेयजल लाइन नहीं है, वहां सबसे अधिक बुरे हालात हैं।

-सुभाष तंवर पार्षद वार्ड नंबर 17
नहरों में पानी आने तक पेयजल आपूर्ति में थोड़ी दिक्कत रहेगी। इस दौरान शहर के जिन हिस्सों में पानी की आपूर्ति कम हो पा रही है, वहां पर पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने शेड्यूल निर्धारित कर पानी के टैंकर भिजवाने की व्यवस्था कराई है ताकि लोगों को पीने के पानी को लेकर कोई परेशानी न बने।
-सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article