फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona vaccination, 104 health worker, doctors

104 कर्मचारियों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, 104 health worker, doctors
वैक्सीन लगवाते कोविड-19 जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कुमार। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के वैक्सीनेशन अभियान चलाया और 104 चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई। अब तक जिले में 1059 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में आठ जगह वैक्सीनेशन अभियान का कार्यक्रम रखा था। मुख्यालय के निर्देश के बाद एक बार फिर वीरवार को ही वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। सामान्य अस्पताल परिसर स्थित वार रूम में ही वैक्सीनेशन अभियान चलाया। कोविड-19 के जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश सहित विभिन्न चिकित्सकों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। कुल 104 को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

अब तक का वैक्सीनेशन अभियान
तिथि लगाई गई
16 जनवरी 197
18 जनवरी 233
20 जनवरी 525
21 जनवरी 104
चार हुए ठीक, नहीं आया नया केस
भिवानी। कोरोना वायरस अपने नियंत्रण में नजर आ रहा है। वीरवार को चार कोरोना को मात देकर ठीक हुए तो कोई नया केस भी नहीं आया। अब जिले में महज सात एक्टिव केस है। अब तक जिले में 6308 कोरोना पॉजिटिव हुए, जिनमें 6158 ठीक हो चुके वीरवार को भी 750 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि यह राहत भरी खबर है कि अब कोरोना पॉजिटिव कम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed