फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona suspected BSF soldier's death in Delhi.

भिवानी के कोरोना आशंकित बीएसएफ जवान की मौत से हड़कंप

Tue, 05 May 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona suspected BSF soldier's death in Delhi.
भिवानी। भिवानी के कोरोना आशंकित बीएसएफ जवान की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत होने से हड़कंप मच गया। जवान का रविवार को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था और अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी रिपोर्ट के लिए लगातार दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। भिवानी के विद्यानगर वासी करीब 42 वर्षीय कुलदीप बीएसएफ में वायरलेस ऑपरेटर था। वह दिल्ली में कार्यरत था और 28 अप्रैल को भिवानी से दिल्ली ड्यूटी पर गया था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ बताई जा रही थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। सोमवार को अचानक जवान की मौत हो गई। वहीं सोमवार देर शाम करीब पौने नो बजे कोविड-19 टीम उनके घर पहुंची। इस दौरान टीम ने जवान की पत्नी, बेटा और बेटी के रैपिड किट से टेस्ट किए, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

अब तक तीन पॉजिटिव आ चुके हैं सामने
भिवानी में अब तक संडवा और मानहेरू से दो जमातियों, भौंडसी जेल के वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं और दोनों जमाती अपने ठीक होकर अपने घर में है। भारत नगर वासी दिल्ली पुलिस के जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसका इलाज दिल्ली में ही चल रहा है। भिवानी स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली पुलिस के जवान के सात परिजनों के सैंपल की जांच करवाई थी, जो निगेटिव मिली।
विज्ञापन

हमें सुबह इसकी सूचना मिली थी। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के संपर्क में थे। 42 वर्षीय कुलदीप को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसका कोरोना वायरस सैंपल जांच के लिए भेजा हुआ है, रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीभगवान यादव, इंचार्ज कोविड-19 टीम
बीएसएफ जवान की जानकारी मिली है मगर अभी अधूरी जानकारी है। पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहां जा सकता है। हम इसके लिए दिल्ली में संपर्क कर रहे हैं। - डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed