फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, two people die, sampling

28 साल के युवक सहित दो और लोगों ने कोरोना से तोड़ा दम

Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
corona positive, two people die, sampling
कोरोना टेस्ट के लिए युवक का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लोगों के लिए जान लेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को कोरोना की वजह से 28 वर्षीय एक युवक सहित 68 वर्षीय बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है। जबकि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 36 नए केस भी सामने आए हैं। जबकि 11 पॉजिटिव लोग ठीक हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना के जिले में 36 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में 5911 केस अब तक सामने आ चुके हैं। जबकि 5572 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब 218 एक्टिव केस हैं। मंगलवार केा 850 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि एक गांव खरक कलां से, एक गांव रतेरा से, एक पुलिस स्टेशन सिवानी से, एक गांव ढाणी दरियापुर से, एक गांव निमड़ीवाली से, दो रामगंज मोहल्ला भिवानी से, एक गांव जमालपुर से, एक रामनगर कालोनी से, एक इंद्रा कालोनी से, एक हुन्नामल प्याऊ से, दो डॉ. मुरारीलाल की गली से, एक डीसी कालोनी से, एक ढाणी नवां से, दो सेक्टर 13 एक केस शामिल है।
विज्ञापन

24 नवंबर को हुआ था अस्पताल में दाखिल सुबह तोड़ा दम
कोरोना की वजह से मृत घोषित किए सिवानी क्षेत्र के 28 वर्षीय एक युवक को सांस लेने में दिक्कत के चलते 24 नवंबर को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी वहां पर कोविड जांच हुई तो सैंपल पॉजिटिव आया थपा। इसके बाद हालत बिगडने पर चार दिसंबर को परिजन उसे हिसार के ही किसी दूसरे अस्पताल में ले गए। जहां सुबह साढ़े छह बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भिवानी के डोभी तालाब गीता भवन वाटर बूस्टिंग स्टेशन क्षेत्र वासी 68 वर्षीय एक बुजुर्ग ने भी मंगलवार को कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। पिछले 12 साल से बुजुर्ग किडनी की बीमारी से पीड़ित था और उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। उसे सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते हिसार के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दो दिसंबर को उसकी सैंपलिंग कराई थी और तीन दिसंबर को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। बुजुर्ग ने उपचार के दौरान मंगलवार सुबह 11 बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed