फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive cases found, active case 13, doctors

न्यायिक अधिकारी समेत चार मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस हुए 13

Wed, 24 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
corona positive cases found, active case 13, doctors
भिवानी। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक न्यायिक अधिकारी, एक कॉलेज छात्रा, एक पुलिसकर्मी समेत चार नए केस सामने आए। संक्रमित मिला पुलिसकर्मी कोवैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है। अब एकिटव केसों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है। तीन कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुए।
विज्ञापन

मार्च में कोरोना केस बढ़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को चार नए केस सामने आए। इनमें एक पुलिसकर्मी शामिल है, जो कि मेवात में तैनात था। वह 19 मार्च को अपने घर भिवानी के एक गांव में आया। 20 मार्च को सैंपल जांच के लिए दिया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है। चांग में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली, जो कि गृहिणी है। आदर्श कॉलेज की स्नातक तृतीय वर्ष की एक छात्रा पॉजिटिव मिली है, जो कि देवसर गांव से है और हर रोज कॉलेज आती-जाती है। पिछले पांच-छह दिन के दौरान वह कॉलेज नहीं आई थी और न ही किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है। एक न्यायिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6392 तक पहुंच गया है। इनमें 6234 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी 400 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed