फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona positive 10 patients home isolate in bhiwani.

कोरोना संक्रमित 10 लोगों को किया होम आइसोलेट, घर के बाहर चस्पए पर्चे

Thu, 11 Jun 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona positive 10 patients home isolate in bhiwani.
कंटेनमेंट जोन में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वारयस संक्रमित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होते ही बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की इच्छानुसार 10 मरीजों को होम आइसोलेट किया है। वहीं राहत यह है कि बुधवार को लगातार दूसरे दिन जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। इधर, चांग वासी सब्जी विक्रेता ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को 124 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। जिले में फिलहाल 48 एक्टिव केस हैं। 32 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के 48 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 10 कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं होम आइसोलेट किए गए कोरोना पॉजिटिव के घरों के बाहर विभाग की ओर से पर्चा लगाया गया है। होम आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव की विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन देखभाल की जाएगी। विभाग के कर्मचारी यह देखेंगे कि मरीज को अलग से कमरे में रखा जाए, मरीज घर से बाहर ना निकलें, मरीज का सामान केवल वहीं प्रयोग करें और वहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की रिपोर्ट आई निगेटिव
चांग वासी 38 वर्षीय सब्जी विक्रेता ने कोरोना से जंग जीत ली है। 26 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से वह आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन था। वह सब्जी लेने हांसी जाता था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

124 सैंपल जांच के लिए भेजे पीजीआई
सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग की टीमें कोरोना पॉजिटिव केस वाले क्षेत्रोंमें घर-घर स्क्रीनिंग कर रही है। बुधवार को जिले से 124 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। भेजे गए सैंपल में से 17 कोरोना पॉजिटिव के दोबारा सैंपल (रिपीट) भी हैं। मगंलवार तक भेजे गए सैंपलों में से 93 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में बुधवार को 9363 घरों के 49204 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

होम आइसोलेट किए गए कोरोना पॉजीटिव के घरों के बाहर पर्चा चस्पाते स्वास्थ्य कर्मी।

होम आइसोलेट किए गए कोरोना पॉजीटिव के घरों के बाहर पर्चा चस्पाते स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed