फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona infected 35-year-old youth broke down, sixth death in Bhiwani district

कोरोना संक्रमित 35 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, भिवानी जिले में छठी मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona infected 35-year-old youth broke down, sixth death in Bhiwani district
नागरिक अस्पताल में सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से जिले में एक ओर मौत हो गई है, जिसके बाद तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। शहर की ब्रजवासी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक 23 जनवरी को अग्रोहा के नजदीक सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। स्वास्थ्य विभाग ने 28 जनवरी को कोरोना जांच के लिए उसके सैंपल लिए, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 31 जनवरी को उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना सुरक्षा नियमों के अनुसार करवाया गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित 401 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 73 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3103 हो गया है। हालांकि इनमें से 2081 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हो गई। जिले में कोरोना के फिलहाल 1016 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 639 मरीज ग्रामीण क्षेत्र और 377 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। बुधवार को संक्रमितों की रिकवरी का रेट बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली है। बुधवार को कोरोना की जांच के लिए 1400 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार सुबह तक आएगी। इसके अलावा 1204 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

33 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन
जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 1016 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 983 संक्रमितों को घर पर ही आइसोलेट किया हुआ है, जबकि 33 को नागरिक अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में दाखिल किया हुआ है। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग से स्टाफ की ड्यूटी तय की हुई है। इनमें से 10 संक्रमितों को नागरिक अस्पताल, नौ को ईएसआई अस्पताल, दो को योगीनाथ अस्पताल लोहानी, तीन को चुघ अस्पताल, एक को कदम अस्पताल, तीन को पीजीआईएमएस रोहतक, तीन को हिसार, एक को गुरुग्राम, एक को जयपुर दाखिल किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी क्षेत्र जमालपुर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने जिले को भौगोलिक दृष्टि से सात सीएचसी क्षेत्र में विभाजित किया हुआ है। इनमें सीएचसी क्षेत्र जमालपुर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं, जबकि लोहारू सीएचसी क्षेत्र में सबसे कम संक्रमित हैं। सीएचसी क्षेत्र जमालपुर में 115 संक्रमित हैं और वहीं लोहारू सीएचसी क्षेत्र में महज 42 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा सीएचसी धनाना में 96 संक्रमित, सीएचसी कैरू में 108, सीएचसी मानहेरू में 82, सीएचसी मीरान में 102 और सीएचसी तोशाम में 94 संक्रमित हैं।
1806 लोगों को लगाए कोरोनारोधी टीके
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी केंद्र पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भी शिविर लगाए। बुधवार को 1806 लाभार्थियों को कोरोनारोधी टीके लगाए हैं। इनमें से 1078 पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 728 एहतियात डोज लगाई है। इनमें स्वास्थ्यकर्मियों को 15, फ्रंट लाइन वर्कर को छह, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 584 टीके, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 892 टीके, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 157 टीके और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 152 टीके लगाए हैं।

नियमों का पालन करें
कोरोना संक्रमण के बुधवार को कम मामले सामने आए हैं। उम्मीद है संक्रमण की गति आगे भी कम रहे। कोरोना से बचाव के लिए नागरिक कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed