फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona

भिवानी में 42 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Wed, 01 Jul 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर जाते हुए कोविड-19 टीम । - फोटो : Bhiwani
जिले में लगातार 20 दिन से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मामले आ रहे थे। वहीं मंगलवार को केवल दो नए संक्रमित मिले हैं जबकि 42 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। स्वास्थ्य विभाग ने ठीक हुए सभी मरीजों को लोहानी सेंटर से फूल देकर विदा किया। इन मरीजों में से जीबीटीएल मिल के 25 मजदूर भी शामिल हैं। इन्हें अब राजपूत धर्मशाला में रखा गया है। इधर, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 439 हो गई है, जिनमें एक्टिव केस 260 हैं जबकि 176 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक जिले में कुल 439 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 176 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 260 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 200 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

राजपूत धर्मशाला में ठहरेंगे मिल मजदूर
ठीक हुए 42 लोगों में 25 जीबीटीएल मिल के मजदूर हैं। इनको सीधे घर भेजने की बजाए राजपूत धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इन्हें यहां करीब एक सप्ताह तक रखा जाएगा। सभी मजदूरों का धर्मशाला में पहुंचने पर फूलों की बारिश की गई और थालियां बजाई गई। यहां इन सभी मजदूरों के रहने, खाने-पीने की सारी व्यवस्थाएं जीबीटीएल प्रबंधन करेगा। मिल महाप्रबंधक डॉ. कौशल तंवर ने बताया कि मजदूरों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जब तक स्वास्थ्य विभाग घर जाने की अनुमति नहीं देता तब तक उन्हें धर्मशाला में रखा जाएगा। इस मौके पर सीताराम, जितेंद्र प्रताप सिंह, मोहन राठी, जितेंद्र सिंह, अजय दहिया, हिमांशु शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो और कोरोना पॉजिटिव आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 439
जिले में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें से एक बीटीएम लाइन से 20 वर्षीय युवक है जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। एक गांव दिनोद से 32 वर्षीय व्यक्ति है जो कि दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्य करता है। वह 19 जून को भिवानी आया था, जिसने अपना सैंपल 28 जून को दिया। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी रखनी होंगी ये सावधानी
- जहां तक संभव न हो घर से न निकलें।
- 10 साल तक के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर पर ही रखें।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं, मुंह और नाक को अच्छे से ढकें।
- बाजार में सामुदायिक दूरी का ध्यान रखें।
- किसी भी लावारिस वस्तु को ना छूएं
- बार-बार सैनिटाइजर का प्रयोग करें और साबुन से हाथ धोते रहें।
- खांसते-छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें।
यह अच्छी खबर है कि 42 ठीक हुए हैं और जिले में अब तक 176 ठीक हो चुके हैं। मगर सावधानी अभी रखनी होगी। सभी लोग मास्क लगाकर रहें और सामुदायिक दूरी का पालन करें। कोई भी साबुन हो, हाथ धोते रहें। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मास्क नहीं लगाने पर चालान काट रही हैं, मगर यह काफी नहीं हैं। हमें खुद भी सावधानी रखनी होगी। बाजारों में कहीं सामुदायिक दूरी नहीं है। हमें सामने वाले को पॉजिटिव मानकर उससे दूरी बनानी चाहिए। स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। बार-बार हाथ धोना जरूरी समझे। तभी हम कोरोना वायरस से जंग जीत सकते हैं।

- डॉ. हरेंद्र, सिविल सर्जन
कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं मगर अच्छी खबर यह है कि मरीज ठीक भी हो रहे है। 176 मरीज ठीक हो चुके है। यह स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, पूरी टीम का प्रयास है। हमारी लापरवाही सिर्फ हमारे लिए ही घातक नहीं होगी बल्कि हमारे लोगों व अन्य लोगों के लिए भी नुकसानदायक साबित होगी। - डॉ. राजेश कुमार, नोडल ऑफिसर, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed