फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona Alert: Apart from civil hospital, sampling will also be started at PHC and CHC

कोरोना अलर्ट: नागरिक अस्पताल के अलावा पीएचसी और सीएचसी पर भी शुरू की जाएगी सैंपलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona Alert: Apart from civil hospital, sampling will also be started at PHC and CHC
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में कोरोना जांच करते स्वास्थकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चीन में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट बीएफ-7 सक्रिय होने पर सरकार और प्रशासन अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सैंपलिंग की जा रही है। इसमें रोजाना 150 से 200 सैंपल लिए जा रहे हैं। सिविल सर्जन ने कोरोना संक्रमण से बचाव और सावधानी के लिए चिकित्सकों की मीटिंग लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। नागरिक अस्पताल के अलावा अब जिले के प्रत्येक उपमंडल के सामान्य अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर सैंपलिंग शुरू की जाएगी। इसमें रोजाना 1000 सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा आमजन से भी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के अब तक 27196 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 26525 स्वस्थ हुए। जबकि 671 ने अपनी जान गवाई है। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंता में है। वहीं दूसरी ओर बाजारों में लापरवाही बरती जा रही है। न ही दुकानदारों पर सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है और न ही मास्क और उचित सामुदायिक दूरी की कोई व्यवस्था नजर आ रही। ऐसे में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है।
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म, सोमवार को आएगा नया स्टॉक
वहीं जिले में कोरोना से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन का स्टॉक ही खत्म हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को हिसार से 2700 डोज का स्टॉक आ जाएगा। इसके बाद सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 854128 लाभार्थियों को पहली, 820053 को दूसरी और 73795 को बूस्टर डोज लगी है। दूसरी डोज के 34075 लाभार्थी वंचित है जबकि बूस्टर डोज के 785978 लाभार्थी वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मरीज नहीं है। रोजाना जांच के लिए सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे जा रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण होने पर कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं। साथ ही मास्क, सैनिटाइजर और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed