{"_id":"61f6d93589a77455a32d546a","slug":"corona-203-patients-in-the-district-are-healthy-and-119-people-got-infected-bhiwani-news-hsr623150569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : जिले में 203 मरीज स्वस्थ तो 119 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : जिले में 203 मरीज स्वस्थ तो 119 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण के मामले में रविवार को दिन थोड़ी राहत लेकर आए। रविवार को संक्रमित मिले लोगों से करीब दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को जिले में 119 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जहां पॉजिटिव मिली है, वहीं 203 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
नए मरीज मिलने के बाद तीसरी लहर में जिले में संक्रमितों की संख्या 2747 पहुंच गई है। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 1494 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में फिलहाल 1248 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 453 मरीज शहरी क्षेत्र, जबकि 795 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इन दिनों कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक खतरा ग्रामीण क्षेत्र में है। आए दिन नए मरीज सामने आ रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के साथ ही वायरल के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
कोरोना जांच के 550 सैंपल की रिपोर्ट आएगी आज
जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर सुविधा दी हुई है। इन दिनों लोग कोरोना की जांच करवाने से कतरा रहे है। इसके तहत रविवार को कोरोना जांच के लिए 550 सैंपल नागरिक अस्पताल में लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार सुबह तक आएगी। वहीं जिले के 1466 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
बहल में मिला कोरोना का एक मरीज
बहल। पिछले दिनों आईटीआई में मिले कोरोना पॉजिटिव केस के बाद अब बहल क्षेत्र में एक और कोरोना का नया केस सामने आया है। नूनसर सब सेंटर के तहत आने वाले एक गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव मिली है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय श्योराण ने बताया कि बहल क्षेत्र में नया केस मिलने के बाद उसे घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। हालांकि उसकी कोई विशेष ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई गई है। संवाद
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होनी आवश्यक है। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। सुबह और शाम के समय व्यायाम करें। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैक्सीन के लाभार्थी समय पर वैक्सीन लगवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।