{"_id":"65a458eeb8d9a0e25c0a8eb4","slug":"convocation-ceremony-of-cblu-today-governor-bandaru-dattatreya-will-confer-the-dig-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-11804-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रदान करेंगे डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रदान करेंगे डिग्री
Mon, 15 Jan 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में सीबीएलयू के तीसरे दीक्षांत समारोह के लिए लगा वाटर प्रफू पंडाल ।
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह सोमवार को गांव प्रेम नगर स्थित विश्वविद्यालय के नए भवन परिसर में दोपहर बाद दो बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में पांच विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। राज्यपाल की ओर से बी फार्मेसी के तीन विद्यार्थियों व पीजी के 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में बी फार्मेसी के 2019 से 2023 बैच पीजी के 2020 से 2022 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज को उनकी ओर से सामाजिक कार्यों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। समारोह के दौरान राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किए गए हर्बल पार्क का भी शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल की ओर से लगभग 75 लाख की लागत से निर्मित हर्बल पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। संवाद