फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Controversy over the funeral of the elderly on the disputed land

Bhiwani News: विवादित भूमि पर बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर तकरार

Mon, 27 Mar 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the funeral of the elderly on the disputed land
ढाणी हरसुख में विवाद के कारण मौके पर तैनात पुलिसकर्मी। 
भिवानी। गांव ढाणी हरसुख में विवादित भूमि पर एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किए जाने के मामले ने रविवार सुबह तूल पकड़ लिया और दो पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर काफी तकरार हुआ तो गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

गांव ढाणी हरसुख में रविवार सुबह एक समुदाय के बुजुर्ग का अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष का कहना है कि गांव में यहां श्मशान घाट की भूमि है। जिस पर रविवार को बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए एक समुदाय के लोग जुटे थे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के बीचोंबीच गंदे पानी की जोहड़ की भूमि पर बुजुर्ग के अंतिम संस्कार किए जाने पर एतराज जता दिया और इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी। उनका कहना है कि यहां पिछले काफी सालों से गंदे पानी का जोहड़ है, जबकि अंतिम संस्कार के लिए गांव के बाहर बामला रोड पर श्मशान घाट बना हुआ है। यहां कोई भी अंतिम संस्कार नहीं होता है, क्योंकि ये जगह घनी आबादी से घिरी है। वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव में दो पक्षों के बीच बने तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीण बुजुर्ग का विवादित जगह पर अंतिम संस्कार कर चुके थे। जिसके बाद तनाव का माहौल बना है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच प्रतिनिधि का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में ढिलाई बरती है जबकि गांव की इस भूमि पर मामला न्यायालय में भी ग्राम पंचायत की तरफ से लंबित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बीचोंबीच पंचायती भूमि पर एक पक्ष ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। जिसको लेकर विवाद हुआ है। पुलिस प्रशासन को समय रहते सूचना दी गई थी, मगर पुलिस ने समय पर कोई मदद नहीं की और इस मामले में ढिलाई बरती है। ग्राम पंचायत की तरफ से जिला प्रशासन को भी इस संबंध में लिखित में शिकायत दी जाएगी। भूमि को लेकर न्यायालय में भी मामला लंबित है।

-जयवीर, सरपंच प्रतिनिधि ढाणी हरसुख।

गांव ढाणी हरसुख में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
-रमेशंचद्र एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed