फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contribution of young generation is necessary in making the country fully developed: Dharambir

देश को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में युवा पीढ़ी का योगदान जरूरी : धर्मबीर

Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Contribution of young generation is necessary in making the country fully developed: Dharambir
​भिवानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्टालों का अवलोकन करते सांसद धर्मबीर सिंह।
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत देश बहुत तेज गति से विकसित होने की दिशा में अग्रसर है। देश को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में विशेषकर युवा पीढ़ी का योगदान जरूरी है।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह रविवार को स्थानीय बैंक कालोनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह और डीएमसी जयेंद्र सिंह छिल्लर भी मौजूद रहे। सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को विकसित भारत की संकल्प शपथ दिलाई। उन्होंने यहां पर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टालों पर दी जा रही सेवाओं व योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की और कहा कि यहां आने वाले नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि नेशनल हाईवे और रेल सेवाओं का जो विस्तार हो रहा है, वह देश के विकसित होने का ही प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में हर नागरिक का योगदान जरूरी है। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी अपना संदेश दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि हमारे देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएमसी जयेन्द्र छिल्लर ने बताया कि शहर में 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे हनुमान ढाणी और दोपहर 2 बजे फैंसी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed