{"_id":"688a7289f804c582120cdc43","slug":"contracted-electricity-employees-demanded-salary-as-per-experience-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137537-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने की अनुभव के अनुसार वेतन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने की अनुभव के अनुसार वेतन देने की मांग
Thu, 31 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपते अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के सदस्य।
भिवानी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल के साथ बैठक कर वर्षों से लंबित मांगों को लेकर रोष जताया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने दोबारा ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि यदि अब भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन किया जाएगा। संघ के जिला अध्यक्ष ईमरान बापोड़िया ने बताया कि डिविजन के अंतर्गत कार्यरत कई अनुबंधित विद्युत कर्मी ऐसे हैं जो बीते 5, 10 या इससे अधिक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अनुभव के अनुसार उचित वेतन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।
बापोड़िया ने कहा कि पूर्व में भी संघ ने मांगपत्र सौंपा था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि अब भी प्रशासन ने अनदेखी की तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला, जिला उपाध्यक्ष पवन सिहाग, जिला सचिव अशोक, जोनी शर्मा, नरेन्द्र भाकर, जयबीर भी मौजूद रहे।