फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contract workers, patients and administration returned to work, breathed a sigh of relief

काम पर लौटे अनुबंध कर्मचारी, मरीजों व प्रशासन ने ली राहत की सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Contract workers, patients and administration returned to work, breathed a sigh of relief
सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य से बातचीत करते संगठन सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। तीन दिनों से नागरिक अस्पताल में अनुबंध कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल शनिवार दोपहर खत्म हुई। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल को वापस लिया और कर्मचारी काम पर लौटे। स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से अस्पताल की व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। अस्पताल प्रशासन से लेकर मरीज सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर दो बजे बाद जब कर्मचारी काम पर लौटे तो सभी की राहत की सांस ली। वही सिविल सर्जन ने कर्मचारियों से वादा किया है कि वे उनका दीवाली का त्योहार खुशियों के साथ मनवाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अनुबंध कर्मचारी यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर बजे तक अस्पताल परिसर में कर्मचारियों का धरना जारी रहा। फिर सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने सर्व कर्मचारी संघ व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक की। बैठक में दीपक तंवर ने बताया कि उनका सिविल सर्जन और प्रधान चिकित्सा अधिकारी से कोई नाराजगी नहीं है। वे कंपनी के ठेकेदार के विरोध में हड़ताल पर बैठे हैं। सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जिन कर्मचारियों का वेतन बकाया है वह दिवाली से पहले जारी करवा दिया जाएगा। साथ ही हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लगाने के लिए भी एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसे दो नवंबर को अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि वे हर माह की 28 तारीख को कर्मचारियों की मीटिंग करेंगे और उनकी जो भी समस्या होगी उसका निवारण करेंगे। साथ ही जिन कर्मचारियों का पीएफ और एरियर बकाया है उसके लिए भी 25 नवंबर को कैंप का आयोजन किया जाएगा। पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे किसी भी कर्मचारी की गैरहाजिरी नहीं लगाई जाएगी और न ही उनका वेतन काटा जाएगा। सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली। कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे से ही ड्यूटी शुरू कर दी। इस अवसर पर सुदर्शन मास्टर, लोकेश, प्रवीण, संदीप, सुरेंद्र, प्रदीप, शीतल, निशा, सोनिया, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराया जाएगा
अस्पताल में अनुबंध कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी मांग सुनी और उनकी मांगों को पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों का वेतन व अन्य मांगें पुराने समय की थी, जिन्हें पूरा करवाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अपने कर्मचारियों के साथ है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed