फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contaminated water enters homes on Murari Cinema Road and Jandawali Gali, as main water pipes break

Bhiwani News: मुरारी सिनेमा रोड और जांडवाली गली के घरों में पहुंचा दूषित पानी, मुख्य जल पाइप टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water enters homes on Murari Cinema Road and Jandawali Gali, as main water pipes break
मुरारी सिनेमा रोड के समीप टूटी पड़ी  पेयजल पाइपलाइन। 
भिवानी। शहर के मुरारी सिनेमा रोड और जांडवाली गली के लोग पिछले कुछ दिन से दूषित पेयजल आपूर्ति का सामना कर रहे हैं। यह स्थिति नगर परिषद के ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम है। नगर परिषद और ठेकेदार की लापरवाही के कारण शहर की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे आसपास के घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। नगर परिषद द्वारा शहर में पुराने खुले बरसाती नालों की जगह 24 इंच की नई पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा था। इसी निर्माण कार्य के दौरान शिक्षा मार्ग पर जेसीबी से खुदाई करते समय मुख्य जल पाइप लाइन टूट गई। क्षेत्रवासियों के अनुसार ठेकेदार के कर्मचारियों ने नाला बनाते समय पीने के पानी की पाइप को नुकसान पहुंचाया। टूटने के कारण आसपास की मिट्टी और दूषित पानी पाइप में प्रवेश कर गया जिससे घरों में काला और बदबूदार पानी आ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि पाइपलाइन को नाले के बीच से ही गुजारा गया तो भविष्य में पानी की गुणवत्ता प्रभावित होगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार का कहना है कि पाइपलाइन को नाले के मुख्य हौद चेंबर के बीच से ही निकाला जाएगा। वहीं निवासियों का तर्क है कि ऐसा होने पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता प्रभावित होगी। इस लापरवाही से मुख्य रूप से जांडवाली गली और मुरारी सिनेमा रोड के करीब 250-300 परिवार सीधे प्रभावित हैं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed