फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction of six lanes in three colonies started at a cost of one crore rupees.

Bhiwani News: एक करोड़ की लागत से तीन कॉलोनियों में छह गलियों का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Construction of six lanes in three colonies started at a cost of one crore rupees.
नारियल फोड़कर गली का निर्माण कार्य शुरू करते चेयरपर्सन प्रतिनि​धि भवानी प्रताप।
भिवानी। नगर परिषद ने शनिवार को करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तीन कॉलोनियों में छह गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत कर लोगों को बड़ी सौगात दी। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने पार्षदों के साथ पहुंचकर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे भवानी प्रताप सिंह अन्य पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन गलियों के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। बताया गया कि नगर परिषद अब तक 350 गलियों का निर्माण पूरा करवा चुकी है जबकि करीब 250 गलियों का निर्माण कार्य जारी है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि के खुले दरबार में वार्ड नंबर 18 के लोगों ने गलियों की समस्या उठाई थी जिसके समाधान के तहत इन गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर के पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पा रही है जिससे दूषित पानी गलियों और सड़कों पर फैल रहा है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर भवानी प्रताप सिंह ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को सीवर समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पार्षद अनिल कुमार, सुभाष तंवर, रोहतास वर्मा और सुरेश निकू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को बालाजी कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, काठ मंडी में करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली छह गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इन गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed