फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction of boosting station started, 90 crores will be spent on sewerage and drinking water project

Bhiwani News: बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण शुरू, सीवरेज व पेयजल परियोजना पर खर्च होंगे 90 करोड़

Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of boosting station started, 90 crores will be spent on sewerage and drinking water project
बहल। भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में कस्बे के विकास के लिए मंजूर की गई सबसे अहम सीवरेज व पेयजल परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। पहले चरण में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के समीप बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन

इस नए बूस्टिंग स्टेशन के बनने के बाद कस्बे में कुल पांच बूस्टिंग होंगे जो मुख्य जलघर से पानी लेकर कस्बे में सप्लाई देंगे। दरअसल, बहल कस्बे को महाग्राम योजना में शामिल कर सीवरेज व पेयजल की सुविधा की मांग पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने की थी। इस पर तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने वर्ष 2017 में उक्त परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इसमें सीवरेज सिस्टम पर करीब 37 करोड़ व पेयजल परियोजना पर करीब 52 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भोजाण मार्ग पर बनेगा एसटीपी : सीवरेज सिस्टम के तहत भोजाण मार्ग पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से करीब तीन एकड़ भूमि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लांट में शहर का पानी व कचरा एकत्रित होगा और उसे स्वच्छ कर सिंचाई या अन्य उपयोग में लाया जाएगा। सीवेज प्लांट को कस्बे में अलग-अलग जगह पर बनने वाले चार आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यह आईपीएस जमीन के लेवल के हिसाब से एकत्रित सीवेज को बूस्ट कर एसटीपी तक भेजेंगे। सीवरेज सिस्टम के लिए पूरे कस्बे में लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed