{"_id":"64a310dd3ffcb5fcc80b3488","slug":"constraint-on-land-in-sports-stadium-in-dhanana-native-village-of-champion-daughter-neetu-ghanghas-bhiwani-news-c-21-hsr1027-169378-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चैंपियन बेटी नीतू घनघस के पैतृक गांव धनाना में खेल स्टेडियम में भूमि को लेकर अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चैंपियन बेटी नीतू घनघस के पैतृक गांव धनाना में खेल स्टेडियम में भूमि को लेकर अड़चन
Mon, 03 Jul 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
नीतू घनघस
भिवानी। विश्व मुक्केबाजी में चैंपियन बनी गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस के पैतृक गांव में खेल स्टेडियम निर्माण को लेकर अड़चन आ गई है। ग्राम पंचायत ने पंचायती राज विभाग को गांव में नौ एकड़ भूमि सुझाई है। जिस पर अधिकारी फिजिबल और नॉन फिजिबल को लेकर उलझे हैं। अधिकारी गांव की इस भूमि को लो लाइन एरिया में बता रहे हैं। जबकि सरकार की पॉलिसी के अनुसार स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि लो लाइन एरिया यानी मुख्य सड़क से नीची नहीं होनी चाहिए।
गांव में खेल स्टेडियम नहीं होने से खेल प्रतिभाएं भी दम तोड़ रही हैं। गांव में हैंडबाल के भी करीब 100 खिलाड़ी तो विभिन्न विभागों में खेल कोटे से नौकरी कर रहे हैं, जो अब भी भारतीय हैंडबाल टीम में अपनी जगह बनाए हुए हैं। खेल अभ्यास के लिए युवाओं को भिवानी तक दौड़ लगानी पड़ती है।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भिवानी प्रवास के दौरान गांव धनाना में विश्व मुक्केबाजी में चैंपियन बेटी नीतू घनघस के घर पहुंचकर आशीर्वाद देने के बाद गांव में खेल स्टेडियम की घोषणा की थी। इसी गांव की साक्षी ढांडा भी विश्व मुक्केबाजी में चैंपियन रह चुकी है। सीएम घोषणा के बाद पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने गांव में खेल स्टेडियम निर्माण की संभावनाओं को तलाशा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत धनाना द्वितीय ने भी करीब नौ एकड़ भूमि खेल स्टेडियम के लिए सुझाई। जिसमें करीब छह एकड़ भूमि पर ही खेल स्टेडियम का निर्माण होना है। गांव धनाना से बड़ेसरा मार्ग पर नौ एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम निर्माण के लिए विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद इसे लो लाइन एरिया में करार दे दिया। जबकि खेल स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि लो लाइन एरिया में नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अब गांव में खेल स्टेडियम निर्माण भूमि की वजह से शुरुआत में ही मामला अड़चनों में फंस गया है।
-- -- -- -
खेल स्टेडियम के लिए ये शर्तें जरूरी
पंचायती राज विभाग ने हरियाणा सरकार की पॉलिसी के अनुसार गांव में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं। इसमें भूमि लो लाइन एरिया में नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा स्टेडियम का निर्माण गांव की मुख्य आबादी से करीब आधा किलोमीटर दूर किया जाना अनिवार्य है। खेल स्टेडियम के ऊपर से बिजली की लाइनें नहीं गुजरती हो और इसके अलावा वहां पर मुख्य सड़क से रास्ते की निकासी भी जरूरी की गई है। भूमि ग्राम पंचायत के नाम रिकाॅर्ड में दर्ज होनी जरूरी है। भूमि जोहड़ या फिर अन्य किसी प्रपोजल के लिए निर्धारित नहीं की गई हो।
-- -
धनाना के भीम सिंह के नाम पर बना है भिवानी का भीम स्टेडियम
गांव धनाना निवासी भीम सिंह जिन्हें हरियाणा का पहला ओलंपियन होने का गौरव भी हासिल है। उनके नाम से ही भिवानी का भीम स्टेडियम बना हुआ है। 13 अप्रैल 1945 को गांव धनाना में जन्मे भीम सिंह ने 1968 के मेक्सिको सिटी ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सन 1967 में हरियाणा बनने के बाद भीम सिंह सबसे पहले ओलंपिक खिलाड़ी थे। इस कारण से भीम सिंह को हरियाणा का पहला ओलंपियन होने का गौरव हासिल है।
-- -- -- -
गांव धनाना द्वितीय ग्राम पंचायत की बड़ेसरा मार्ग पर करीब नौ एकड़ भूमि उपलब्ध है। ये भूमि खेल स्टेडियम के लिए उपयुक्त जगह है। इसका प्रस्ताव भी पंचायती राज विभाग को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने गांव में खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। ग्राम पंचायत खेल स्टेडियम निर्माण में हर संभव सहयोग देने को तैयार है। अधिकारी लो लाइन एरिया बता रहे हैं। हमने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे मौका मुआयना कर यहां का निरीक्षण करें।
-वेदपाल, सरपंच, गांव धनाना द्वितीय।
-- -- -- --
गांव धनाना में खेल स्टेडियम निर्माण का मसौदा हमारे समक्ष आया है। स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि लो लाइन एरिया में नहीं होनी चाहिए, यह पहली शर्त है। मैं खुद गांव धनाना में जाकर मौका मुआयना करूंगा। अगर भूमि सरकार के मापदंड पूरे करती है तो वहां खेल स्टेडियम का निर्माण कराएंगे, अन्यथा विकल्प तलाशा जाएगा।
-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज विभाग भिवानी।