{"_id":"68126b5454d767c9f1099177","slug":"consolidation-of-jui-khurd-and-bichli-are-complete-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133483-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूई खुर्द व बिचली की चकबंदी के लिए तैयारी पूरी : गिरदावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूई खुर्द व बिचली की चकबंदी के लिए तैयारी पूरी : गिरदावर
Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
जूई। जूई खुर्द व बिचली की चकबंदी के लिए कंपनी और चकबंदी विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। गांव के लोग जिस दिन काम शुरू करने की कहेंगे काम शुरू कर दिया जाएगा। यह बात चकबंदी गिरदावर प्रदीप कुमार व बाबा मुंगीपा शिवटेक कंपनी मालिक वीरेंद्र पूनिया ने कही।
गिरदावर प्रदीप ने बताया कि विभाग की तरफ से हर तरह से तैयारी पूरी कर ली गई है। मशीन मालिक को जरूरी दस्तावेज से अवगत करवा दिया है। जब भी गांव की सहमति बनेगी उस रोज काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए दोनों गावो के सरपंचों को अवगत करवा दिया गया है।
वीरेंद्र पूनिया ने कहा कि चकबंदी के प्रत्येक काम को पूरा करने के लिए हर जरूरी दस्तावेज पर मंथन हो रहा है। गांव के समक्ष जो काम निर्धारित किए गए थे। उनसे भी आगे बढ़कर हर सम्भव काम करने का प्रयास किया जाएगा। अब ग्रामीणों पर है कि वो विभाग और हमें कब सूचना दे ताकि हम जल्द से जल्द चकबंदी का काम शुरू कर सके। सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार व अवन लांबा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से जल्द चकबंदी का काम शुरू करवाया जाएगा। विभाग के अधिकारी व बाबा शिवटेक कंपनी के मालिक से बात हो चुकी है। दोनों हर तरह से सहयोग कर रहे है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने किया जूई थाने का निरीक्षण
जूई। पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने थाना जूई कलां का निरीक्षण कर थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड का निरीक्षण के साथ महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक निरीक्षक संजय को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दे कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नही रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाएं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रबंधक थाना जूई कलां को शाम व रात्रि के समय प्रभावी गश्त करने व चेकिंग व नाकाबंदी के समय ट्रिपल राइडिंग, विदाउट नंबर प्लेट वाले वाहन, ब्लैक फिल्म लगे वाहन की गहनता से चेकिंग के निर्देश दिए।