फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Conservation of all types of energy is our duty: DEEO

हर तरह की ऊर्जा का संरक्षण हम सब का कर्तव्य : डीईईओ

Thu, 19 Dec 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Conservation of all types of energy is our duty: DEEO
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद डीईईओ संतोष नाग
भिवानी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटीशन एवं क्विज कांटेस्ट में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने व विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना अधिकारी संजीव नैन ने पहुंच कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नागर ने कहा कि केवल एक तरह की बिजली की ऊर्जा ही नहीं है, बल्कि अनेक तरह की ऊर्जा हमारे चारों ओर है। हम जो कुछ खान-पान करते हैं या जो वाहन हमारे चारों तरफ चलते हैं उन सभी की ऊर्जा संरक्षण हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

ऊर्जा परियोजना अधिकारी संजीव नैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से जन-जन तक ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागृति का संदेश पहुंचता है और हम धरा के लिए ऊर्जा बचाने में सक्षम बनते हैं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राजेश शर्मा, सतबीर सिंह, नवीन एवं नवीकरणीय विभाग से दलबीर सिंह, विजेंद्र सिंधु, वेद प्रकाश व सुरेंद्र के साथ डाॅ. नरेंद्र कुमार, प्रकाश सिंह, हेमंत शर्मा, सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निबंध लेखन में एसआरएस स्कूल रहा प्रथम
प्रतियोगिता में निबंध लेखन में एसआरएस स्कूल प्रथम, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति ने द्वितीय, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज कांटेस्ट में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर टीआइटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम व ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटीशन में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता रहने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed