फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress's Rajbir Fartia declared victorious again

लोहारू विधानसभा क्षेत्र की देर रात तक चली पुन: मतगणना में दोबारा किया कांग्रेस के राजबीर फरटिया को विजयी घोषित

Wed, 09 Oct 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress's Rajbir Fartia declared victorious again
भिवानी जिले में मंगलवार रात भीड़ हटाती पुलिस।
भिवानी। भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र की मंगलवार देर रात तक पुन: मतगणना कराई गई। दोबारा मतगणना के बाद भी लोहारू से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर फरटिया को विजयी घोषित किया गया। हालांकि पुन: मतगणना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और प्रत्याशियों के बीच काफी तनातनी भी बनी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने भी नोकझोंक कर नारेबाजी की। देर रात को सेक्टर मोड़ पर हंगामा कर अधिकारियों की गाड़ी को रोकने का प्रयास करते समय पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने सेक्टर मोड़ पर हंगामा करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और महिला पुलिस थाना तक कार्यकर्ताओं का पीछा किया। इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र का नतीजा पुन: मतगणना की वजह से उलझ गया था। इसकी वजह से देर रात तक मतों की पुन: गणना जारी रही। जिसके बाद दोबारा मतगणना में भी कांग्रेस के राजबीर फरटिया को विजयी घोषित कर दिया। जिला प्रशासन की तरफ से पुन: मतगणना के बाद उन्हें विजेता का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर फरटिया ने जेपी दलाल की पुन: मतगणना कराए जाने पर साजिश के तहत गड़बड़ी की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की थी। हालांकि प्रशासन ने तनाव भरे माहौल के बीच मतों की पुन: गणना भी करा दी। जिसके बाद भी कांग्रेस के राजबीर फरटिया ने ही 792 मतों की बढ़त बनाए रखी थी। हालांकि पुन: मतगणना के बाद उन्हें 44 मत अधिक मिलने की बातें भी कही गई लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पहले विजेता मतों को ही मान्यता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed