फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress's performance in the state will be better: Deepak Bawaria

प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा : दीपक बावरिया

Tue, 14 May 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress's performance in the state will be better: Deepak Bawaria
तोशाम में पत्रकाराे से बातचीत करते हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया। 
तोशाम (भिवानी)। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि देश में तानाशाही को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी चुनाव में एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा।
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने तोशाम की पंजाबी धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा श्रुति चौधरी का टिकट कटने के सवाल के जवाब में दीपक बावरिया ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं है। सर्वे की रिपोर्ट तथा रुझान आदि के अनुसार ही टिकट वितरण का कार्य किया गया है। किरण चौधरी या श्रुति चौधरी लोकसभा का ही चुनाव लड़े ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि आगामी विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकती हैं। किरण चौधरी स्वयं तोशाम विधानसभा क्षेत्र के लोगों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को विजयी बनाने के लिए अपील करेंगी।
विज्ञापन

दीपक बावरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अत्याचार किए हैं और झूठ बोले हैं उनके कारण उन पर अब कोई भरोसा नहीं करता। केंद्र में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। अभी तक 282 सीटों पर मतदान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी इनमें 60 सीटों पर पिछड़ रही है ऐसा रुझान है। इस मौके पर किरण चौधरी व श्रुति चौधरी समर्थकों ने किरण व श्रुति चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed