फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress's Jansandesh Yatra reached Loharu

Bhiwani News: लोहारू पहुंची कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा

Tue, 23 Jan 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Congress's Jansandesh Yatra reached Loharu
कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा लोहारू पहुंची।
लोहारू। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि जनसंदेश यात्रा के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, अब जुमलेबाजी की राजनीति नहीं होने चाहिए। वे सोमवार शाम को लोहारू मुख्य बाजार में पूर्व चेयरमैन व पीसीसी डेलीगेट शीशराम मेचू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थी।
विज्ञापन

जनसंदेश यात्रा में कुमारी सैलजा के अलावा पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी पहुंची। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने न्याय यात्रा शुरू की है, उसके तहत प्रदेश में सभी 90 हलकों और 10 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा की जा रही है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल महासचिव संजय खंडेलवाल, मुकेश नकीपुरिया, महेंद्र सैनी सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक शीशराम मेचू ने कुमारी सैलजा और किरण चौधरी को चांदी का गदा भेंटकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को चांदी का मुकुट भेंट किया।
विज्ञापन


महेंद्र गोकलपुरा ने कांग्रेस का दामन थामा
बहल। महेंद्र गोकलपुरा ने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। महेंद्र गोकलपुरा ने शनिवार रात को ओबरा गांव में हुई जनसभा में कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा व पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी के नेतृत्व में अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन




महेंद्र के पिता रतनसिंह ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। वे लंबे समय तक इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। कुमारी सैलजा व किरण चौधरी ने महेंद्र गोकलपुरा व उनके पिता रतन सिंह को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उनको पार्टी ज्वाइन करवाई व पार्टी में पूरा मान, सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed