फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress's intention is to take a new lie to the public every day: Archana

कांग्रेस की नीयत हर रोज नया झूठ जनता के बीच ले जाने की : अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress's intention is to take a new lie to the public every day: Archana
बहल अनाज मंडी में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करतीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्
बहल (भिवानी)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर चुनाव हारने के बाद वोट चोरी और ईवीएम के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत हर रोज नया झूठ जनता के बीच ले जाने की बन गई है और जनता अब उसके झूठ को जान चुकी है।
विज्ञापन

वे रविवार को बहल की अनाज मंडी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केरल, वायनाड और कर्नाटक में चुनाव जीतती है तो वहां न वोट चोरी का आरोप लगता है और न ईवीएम खराब होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाती है जबकि उसके सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंच से कह चुके हैं कि 2009 के चुनाव में एक डीसी ने उनकी मदद की थी और ऐसा न होता तो वह सांसद नहीं बन पाते। उन्होंने कहा कि 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनाव भी रद्द किया गया था लेकिन कांग्रेस ने हार स्वीकार करने के बजाय आपातकाल लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के आर्थिक विकास को गति दी है और विदेश नीति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बढ़ी है। सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसंकल्प अभियान में जनभागीदारी पर जोर दिया गया है और सभी को जनसेवा का संकल्प लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में हरियाणा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर महिलाओं के सम्मान की पहल की। केंद्र सरकार ने 14 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन देने और 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का काम किया है। 14 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण और 14 करोड़ घरों में हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का भी उन्होंने जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देश में सबसे ज्यादा 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा है कि प्रदेश का किसान जिस फसल को उगाएगा उसे सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और रसायनयुक्त खेती से बचने की अपील की।
पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने क्षेत्र में पानी की कमी दूर करने, बकाया बीमा क्लेम दिलाने, क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने और केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी कर नायक समाज को एससी श्रेणी में शामिल करवाने की मांग रखी।

ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं अर्चना, दुकानदारों ने बरसाए फूल
पहली बार बहल पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पूर्व मंत्री जेपी दलाल के साथ भिवानी रोड से अनाज मंडी तक ट्रैक्टर पर बैठाकर मोटरसाइकिलों के बड़े काफिले के साथ समारोह स्थल तक लाया गया। जुलूस के मुख्य बाजार में पहुंचने पर दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने डॉ. अर्चना गुप्ता पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इससे पहले भाजपा नेता हनुमान शर्मा पाजू के निवास पर रवि महमिया, सज्जन फौजी, पवन सुरपुरा, प्रवेश मित्तल और सुशील केडिया सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया और फूलमालाएं भेंट कीं।


चार विधायकों ने भी किया संबोधित
समारोह में विधायक अभय सिंह यादव, कपूर सिंह वाल्मीकि, सुनील सांगवान और घनश्याम सर्राफ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जेपी दलाल की ओर से लोहारू में करवाए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। सभा में जिला भाजपा प्रभारी अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण, कमलेश भोड़का, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, हनुमान शर्मा पाजू, सरपंच साधूराम पनिहार, समाजसेवी राजेश केडिया, डॉ. सुमन श्योराण, सज्जन फौजी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंच संचालन चेयरमैन रवि महमिया और मंडल प्रधान रोहताश चौहान ने किया। डॉ. अर्चना गुप्ता के समक्ष मुरारी जांगड़ा बहल और प्रदीप मंढोली भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed