{"_id":"618ebd407f6b9e379055870f","slug":"congress-will-repeal-all-three-agricultural-laws-with-the-first-pen-deependra-hooda-bhiwani-news-hsr616713670","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पहली कलम से करेगी तीनों कृषि कानून रद्द : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पहली कलम से करेगी तीनों कृषि कानून रद्द : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
कितलाना टोल पर धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। तीन कृषि कानून न केवल किसान, बल्कि मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी समेत सभी वर्गों की कमर तोड़ने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी को मौका मिलते ही पहली कलम से तीनों कानून रद्द किए जाएंगे। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कितलाना टोल पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन ऐतिहासिक है, जिसमें 700 से ज्यादा शहादत हो चुकी हैं। इसके बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से जनांदोलन जारी है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि बिजाई के समय किसान डीएपी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जो यह कहते थे कि एमएसपी थी, है और रहेगी आज चुप्पी साधे हुए हैं। पहले बाजरे की खरीद रोकी, अब बहुत से जिलों में धान की खरीद रोककर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के बेटे ने सत्ता के नशे में किसानों को कीड़े मकोड़ों की भांति रौंद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी इस दर्दनाक घटना की निंदा तक नहीं की। उल्टे मंत्री को पुलिस संरक्षण दिया हुआ है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को गरीब और मध्यम वर्ग का कोई ख्याल नहीं है।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरने के 322वें दिनसांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फोगाट खाप से धर्मपाल महराणा, श्योराण खाप से बिजेंद्र सिंह बेरला, किसान सभा से ईश्वर दातोली, युवा कल्याण संगठन से कमल प्रधान, किसान नेता गंगाराम श्योराण, बलबीर सिंह बजाड़, मास्टर राजसिहं जताई, महिला नेत्री ओमली बिलावल, कमला बिलावल, कृष्णा गोरीपुर, रतनी डोहकी व कृष्णा छपार व पंवार खाप से बलवंत रानीला ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओम प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, राव बहादुर सिंह, मनीषा सांगवान, अभिजीत लाल सिंह, पवन बुवानीवाला, नितिन जांघू, राजेंद्र धानक कालुवास, उमेद सिंह पातुवास, सुशील धानक, मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, जगदीश हुई, नरेंद्र धनाना, महेंद्र धानक, सूबेदार सतबीर सिंह, समुद्र सिंह धायल, राजेंद्र जांगड़ा, पृथ्वी सिंह नंबरदार, कप्तान रामफल डोहकी, अनूप बडेसरा, रामानंद धानक, फिरोजखान, सत्यवान कालूवाला राजकुमार हड़ौदी शामिल थे।