फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress should give its account: Kamal Gupta

हमारा हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस अपना हिसाब दे : कमल गुप्ता

Mon, 12 Aug 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Congress should give its account: Kamal Gupta
​भिवानी के भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता। 
भिवानी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हर जिले में मेडिकल काॅलेज बन रहे हैं। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होगी। उन्होंने कांग्रेस के हिसाब मांगने और जजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारा हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस अपना हिसाब दे।
विज्ञापन

मंत्री कमल गुप्ता रविवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अफवाह को नकारा। चुनाव से पहले हो रहीं भाजपा सरकार की घोषणाओं पर जजपा के सवालों पर उन्होंने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जजपा चार साल पहले क्यों नहीं बोली। अब तो उनके 10 में से 6-7 विधायक भी टूटने के लिए तैयार हैं। गुप्ता ने कहा कि जजपा का अब कोई अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा घोटाले कर देश को तोड़ने का काम किया। कांग्रेस में कोई संगठन नहीं, कांग्रेस बाबू बेटा का ही हिसाब है। भाजपा सरकार की योजनाएं बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 50 साल में भी इतने काम नहीं कर पाई थी। पिछले महीने सरकारी खर्चे पर राजस्थान में किसी जानकार के घर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं। मंत्रियों का कार्यक्रम सरकारी खर्च पर ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने की कार्यकर्ताओं से रायशुमारी
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता तोशाम रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से अपनी पसंद के तीन उम्मीदवारों के नाम की पर्ची बॉक्स में डलवाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर, हर्षवर्धन मान, सोनू सैनी, राजेश धनखड़, शिवराज बागड़ी, प्रेम वर्मा, मुकेश प्रजापति सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के सभी अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, सह संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed