फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress organization in Haryana can be announced anytime.

Bhiwani News: कभी भी हो सकती है हरियाणा में कांग्रेस संगठन की घोषणा

Tue, 20 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress organization in Haryana can be announced anytime.
पत्रकार वर्ता करते कांग्रेस नेता राव दान सिंह और साथ में मौजून अन्य कार्यकर्ता।
भिवानी। कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संगठन बनकर तैयार है, कभी भी घोषणा हो सकती है। हरियाणा में कांग्रेस को किसी से गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। राव दानसिंह नौ जुलाई को भिवानी में विपक्ष आपके समक्ष नाम से होने वाली रैली की तैयारी को लेकर सोमवार को भिवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा के तमाम नेता भाग लेंगे। राव दान सिंह ने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बाद अब विपक्ष आपके समक्ष रैलियों में कांग्रेस को अपार समर्थन मिल रहा है। सिरसा में गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा द्वारा हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने के दावे पर दान सिंह ने कहा कि हर पार्टी खुद को सुदृढ़ करती है। वहीं उन्होंने पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा कांग्रेस को चंडाल चौकड़ी व राहुल गांधी को बिगड़ा हुआ छोरा कहने पर कहा कि कांग्रेस हमेशा मर्यादा में रहकर बात करती है और कभी तुच्छ भाषा का प्रयोग नहीं करती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ द्वारा कांग्रेस को दो-दो रुपये चेक वाली पार्टी व आपातकाल और नसबंदी वाली पार्टी कहने पर राव दानसिंह ने कहा कि इनका विजन खत्म हो चुका है। ये भविष्य के बजाय अब पुरानी बातें करने लगे हैं। दानसिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं और कांग्रेस भाजपा की तरह तानाशाही रवैया भी नहीं अपनाती। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को किसी से गठबंधन की जरूरत नहीं। इस मौके पर पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, रामकिशन फौजी, डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, राजबीर फरटिया, ठाकुर लाल सिंह, प्रदीप गुलिया, अजय वैद वाल्मीकि, अभिजीत लाल सिंह, कंवर बीर सिंह, नरेंद्र राज गागड़वास, वेद पुजारी, प्रेमवती गोयत, अशोक कादयान, धीरज अखरिया, ईश्वर शर्मा प्रधान, विनोद भूषण दहिया, रूपेंद्र ग्रेवाल, राकेश शर्मा, अजित बामला, प्रिया ग्रेवाल, विजय सरपंच, राजेन्द्र धानक कालुवास, सरला देवी, भुवनेश रिंकल तंवर, जयवीर मिताथल, रमेश ढिकाव, सुखपाल सरपंच, ज्ञान काजल, रणदीप हुड्डा, हरेंद्र जाखड़, नवीन बबुआ, अनिल बापोड़ा, सुधीर राठी, सुखबीर कटुआ, काला धनाना, कप्तान सुरेश तंवर, सुरेश गुजरानी, मनीष पंघाल, अमित सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान करेंगे शिरकत
भिवानी की नई अनाज मंडी में नौ जुलाई को होने वाले विपक्ष आपके समक्ष रैली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed