फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress forced farmers to sell land at cheap prices: Dushyant Chautala

कांग्रेस ने किसानों को सस्ते दामों पर जमीन बेचने के लिए किया था मजबूर : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress forced farmers to sell land at cheap prices: Dushyant Chautala
भिवानी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों की जमीन पर सेक्शन चार और छह लगाकर उनकी करीब 76 हजार एकड़ जमीन दबाव बनाकर प्राइवेट सेक्टर में सस्ते दामों पर बिकवाई, जबकि प्रदेश की मौजूदा गठबंधन सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में एक भी मामले में सेक्शन चार और छह नहीं लगाया है, बल्कि विकासकारी परियोजनाओं के लिए जहां भी जरूरत हुई, उसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसान की सहमति से जमीन ली गई है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड के बावजूद भी प्रदेश में एक भी कारखाना बंद नहीं हुआ। ऐसे में प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यहां के उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था, लेकिन कुछ राजनीतिक सोच वाले लोगों ने उद्योगपतियों के नाम से इस कार्य में रोड़ा अटकाने का काम किया है। प्रदेश के युवाओं के हक को सुप्रीम कोर्ट में प्रमुखता के साथ रखा गया है। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने से ट्रांसपोर्टेशन और रिहायशी सुविधा का भी खर्च बचेगा।
विज्ञापन

-------
वृद्धावस्था पेंशन की चिंता न करें बुजुर्ग -
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज 86 मामले वापस लिए जा चुके हैं। शेष की प्रक्रिया जारी है। जो मामले कोर्ट के माध्यम से वापस होंगे, उनके लिए संबंधित जिला प्रशासन व न्यायवादी की राय पर वापस लिए जाएंगे, जो कि एक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के बारे में बुजुर्गों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान के साथ जोड़ने से कुछ अड़चने आई थीं, जिसे अब दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिनके सामने कुछ परेशानी है तो वे अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र, सीएससी केंद्र पर दुरुस्त करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही वर्ष 2012-13 में बुढापा पेंशन पर दो लाख रुपए की शर्त लगाई थी, जिसको हटाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला का जेल जाना एक बुरे सपने जैसा रहा है, लेकिन वे पूरी ऊर्जा के साथ व पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत बाहर आए हैं। वहीं, दूसरी ओर चौटाला गांव कोंट भी गए और यहां उनके समर्थक वजीर उर्फ कालू के पिता शेर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ये रहे मौजूद -
इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा, डॉ शिवशंकर भारद्वाज, पार्षद ईश्वर मान, संदीप कोंटिया, नरेश द्वारका, शहरी प्रधान मामन प्रजापति, उमेद गौरीपुर, जितेंद्र शर्मा, राजेश भारद्वाज, सिलोचना पोटलिया, रविंद्र पटौदी, राम सिंह वैद, सीताराम सिंगल, विकास बुडानिया, राजबीर तालू, प्रदीप खरकिया, राजकुमार ओबरा, अवतार सांगवान, प्रेम धनाना, यशवीर घणघस, बल्लू बामला,मदन जूसवाला, देवेंद्र नकीपुर, सुरेंद्र किल्का, मेहरचंद संगवान,सूरज बेनीवाल, प्रो.कर्ण सिंह, बलबीर ग्रेवाल, सेठी धनाना, लीला मुंढ़ाल, दिलबाग तालु, दीपक सिवाड़ा, कपूर वाल्मिकी, फोर्ड धनाना, बलराज चौहान, ओमी बापोड़ा, शकुंतला परमार, बीना सारसर, भूपेंद्र गोदारा, विरेंद्र बापोड़ा, जसवीर जमालपुर, प्रदीप गोयल, कृष्ण वर्मा, पवन फौजी, रामेश्वर चांग, शंकर आहुजा, दीपक राठौड़, आशु बाल्मीकि, सन्नी पहलवान, रोहित मोगली, अजय कौशिक, अशोक सिहाग, प्रवीण रापडय़िा, नरेश रापडय़िा, सोमवीर ढाणी माहू, सत्यवान, अमित नंबरदार व शुभम जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed