फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress expressed its protest by placing BJP flags on a garbage heap.

Bhiwani News: कचरे के ढेर पर भाजपा के झंडे़ लगाकर कांग्रेस ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress expressed its protest by placing BJP flags on a garbage heap.
शहर में कूड़े के ढेर पर बीजेपी के झंड़े लगाकर रोष जताता कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिय
भिवानी। प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जमा कचरे के ढेरों पर भाजपा के झंडे लगाकर सरकार की कार्यशैली पर रोष जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के 10 प्रमुख स्थानों का दौरा कर कचरे की स्थिति का जायजा लिया। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य किसी प्रतीक का अनादर करना नहीं बल्कि भाजपा सरकार को उसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन आमजन को गंदगी और बदबू के साए में जीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों को एक महीने के भीतर लागू करने का लिखित और मौखिक आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह सरकार की हठधर्मिता और वादाखिलाफी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
प्रदीप गुलिया जोगी ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का स्थायी समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कचरे से भरी ट्रॉलियां सांसद, स्थानीय विधायक, डीसी, एसपी और भाजपा कार्यालय के बाहर खाली कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने मांग की कि हड़ताल खत्म होने तक प्रशासन तुरंत वैकल्पिक सफाई व्यवस्था लागू करे ताकि आम जनता को महामारी के खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed