फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress candidate won by 792 votes

Bhiwani News: लोहारू विधानसभा के वोटों की गिनती में कई उतार चढ़ाव, 792 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार जीते

Wed, 09 Oct 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate won by 792 votes
लोहारू। मंगलवार को भिवानी के शिक्षा बोर्ड परिसर में विधानसभा चुनाव की गिनती के दौरान लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जेपी दलाल और कांग्रेस उम्मीदवार राजबीर फरटिया के बीच अंतिम राउंड तक जोरदार रस्साकशी चली। हालांकि अंतिम राउंड की गिनती के बाद चुनाव आयोग की साइट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजबीर फरटिया की 792 वोटों से जीत दर्शा दी गई। लेकिन इस बीच भाजपा उम्मीदवार जेपी दलाल ने वोटों की गिनती दोबारा करवाने की मांग कर डाली।
विज्ञापन

पहले चार ईवीएम मशीनों की, फिर दस ईवीएम मशीनों की पुन: मतगणना की गई किंतु बाद में बीजेपी के उम्मीदवार जेपी दलाल ने पुनः गिनती करवाने की मांग की। जिस पर देर शाम निर्वाचन अधिकारी ने दोबारा वोटों की गिनती करवाने के आदेश दे दिए। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर फरटिया ने भी बार-बार पुन: मतगणना कराए जाने और साजिश के तहत गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


चुनाव का अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए जाने और बार बार वोटों की गिनती करवाने की मांग उठाने से गुस्साए कांग्रेस समर्थकों ने प्रशासन के प्रति रोष जाहिर किया। राजबीर फरटिया के समर्थकों ने इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल और सेना के जवान भी काउंटिंग हाल के बाहर तैनात कर दिए। वहीं मतदान केंद्र पर माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ही बाहर खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान मतगणना केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के साथ भी बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुरुआती सात राउंड में बढ़त पर रहे जेपी दलाल

लोहारू हलके के शुरुआती सात राउंड में जेपी दलाल बढ़त बनाए हुए रहे। आठवें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार राजबीर फरटिया 1672 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार जेपी दलाल से आगे निकल गए। एक बार 16वें राउंड में एक बार फिर जेपी दलाल करीब 272 वोटों से पुनः बढ़त बनाने में कामयाब हुए लेकिन 17वें राउंड में जेपी दलाल एक बार फिर 1397 वोटों से पिछड़ गए। हालांकि चुनाव आयोग की साइट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजबीर फरटिया की 792 वोटों से जीत दिखा दी गई। लेकिन बीजेपी उम्मीदवार जेपी दलाल द्वारा वोटों की गिनती पुनः करवाने की अपील करने के बाद देर सायं तक वोटों की गिनती दोबारा से प्रगति पर रही।



राजबीर फरटिया की जीत ने 15 वर्षों बाद लोहारू में फहराया जीत का परचम

पिछले 15 वर्षों से लोहारू विधानसभा में कांग्रेस जीत की बाट जोह रही थी। वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में लोहारू से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी सोमवीर सिंह ने इनेलो के चौधरी बहादुर सिंह को हराकर लोहारू की सीट कांग्रेस की झोली में डाली थी। 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में लोहारू की सीट इनेलो की झोली में चली गई थी। 2019 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार जेपी दलाल कांग्रेस के चौधरी सोमवीर सिंह को हराकर लोहारू हलके में पहली बार कमल खिलाने में कामयाब हुए थे। री काउंटिंग के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत घोषित की जाती है तो राजबीर फरटिया लोहारू हलके में 15 वर्षों बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में डालने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed