फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress and AAP are doing politics of appeasement : JP Dalal

कांग्रेस व आप कर रहीं तुष्टिकरण की राजनीति : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress and AAP are doing politics of appeasement : JP Dalal
पत्रकारों से बातचीत करते कृषिमंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पीके से लेकर अशोक खेमका और आप सांसद सुशील गुप्ता से लेकर राघव चड्ढा तक को लपेटे में लिया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने शनिवार को भिवानी स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया। इसके बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने सबसे पहले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में आने पर चुटकी लेते हुए कहा कि पीके के कांग्रेस में आने से कांग्रेस की नहीं, पीके की नैया पार होगी। क्योंकि पीके सर्वे की कंपनी चलाते हैं, जो कांग्रेस से मोटे पैसे वसूल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल मार्केटिंग से नहीं चलती। जनता के अनुसार काम भी करना होता है। इसके साथ ही आप सांसद राघव चड्ढा द्वारा सांप्रदायिक हिंसा खत्म करने के लिए भाजपा कार्यालय व अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलवाए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि ये देश सभी का है। हिंदू अपना त्योहार यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान जाकर मनाएंगे। जेपी दलाल ने आप सांसद सुशील गुप्ता द्वारा 2025 में एसवाईएल का पानी गारंटी के साथ लाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि गुप्ता क्या कहते हैं, इसके कोई मायने नहीं, क्योंकि पंजाब के वित्त मंत्री एक बूंद पानी न देने की बात करते हैं और केजरीवाल एसवाईएल पर मुंह नहीं खोलते। साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि सुशील गुप्ता वास्तव में एसवाईएल का पानी लाना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार से पैसे लें और पंजाब में नहर बनवाना शुरू करें। वहीं सीनियर आईएएस अशोक खेमका पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश पर जेपी दलाल ने कहा कि उनकी सरकार किसी निर्दोष को परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed