{"_id":"6ac15b4b2ef1c0ceef053800","slug":"condition-of-pregnant-women-injured-in-the-accident-stable-at-pgi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158101-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हादसे में घायल गर्भवती महिलाओं की पीजीआई में हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हादसे में घायल गर्भवती महिलाओं की पीजीआई में हालत स्थिर
Sun, 04 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पोहकरवास के पास सड़क हादसे में गंभीर घायल गर्भवती अंजली और उसकी ननद रश्मि की रोहतक पीजीआई में हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों का चिकित्सकों की विशेष निगरानी में उपचार चल रहा है जबकि रश्मि का पति व गाड़ी चालक कर्मबीर भी पीजीआई में उपचाराधीन है।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पोहकरवास गांव के पास क्विड कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई थी। पांचों लोग राजस्थान के पिलानी स्थित धार्मिक स्थल नरहड़पीर से धौक लगाकर भिवानी लौट रहे थे। हादसे में मंढाना निवासी 58 वर्षीय सुलोचना और उसके छह वर्षीय दोहते अर्णव की मौत हो गई थी।
हादसे में सुलोचना की 35 वर्षीय पुत्रवधू अंजली, 32 वर्षीय बेटी रश्मि और 45 वर्षीय दामाद कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हुए थे। अंजली नौ माह और रश्मि सात माह की गर्भवती है। हादसे के बाद तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था जहां दोनों महिलाओं की हालत स्थिर बताई गई है।