फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Completion of training camp on crop residue management at Krishi Vigyan Kendra

Bhiwani News: कृषि विज्ञान केंद्र में फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रशिक्षण शिविर का समापन

Mon, 25 Nov 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Completion of training camp on crop residue management at Krishi Vigyan Kendra
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मौजूद डॉ. मीनू जिला विस्तार विशे
भिवानी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के भिवानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में फसल अवशेष प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में फूलपुरा, सिपर, बलियाली, प्रेमनगर, सिपर, खरक कलां, तिगड़ाना, नाथुवास, जुई, सुरपुरा, मिताथल, धनाना, धारेरू, नांगल, सूई गांव के 50 किसानों ने भाग लिया। गेहूं की बिजाई के समय पराली जलाने की समस्या देखी जाती है। इस समस्या से निजात पाने और किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पराली जलाने से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने के साथ जमीन में स्थापित मित्र किट भी नष्ट होते हैं। किसान सरकार द्वारा अनुदान पर दी जाने वाली मशीनें जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सरफेस सीडर, जीरो टिलेज मशीन, मल्चर, चॉपर तथा रोटावेटर द्वारा फसल अवशेषों का यथा स्थान प्रबंधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण का संचालन डॉ. मीनू जिला विस्तार विशेषज्ञ कीट विज्ञान तथा डॉ. करिश्मा नंदा जिला विस्तार विशेषज्ञ वानिकी ने किया तथा व्याख्यान के लिए विभिन्न विशेषज्ञों को बुलाया गया। इस अवसर पर डॉ. आरएस ढिल्लन, डॉ. गुलाब सिंह, डा. मुरारी लाल, डॉ. ममता फोगाट, डॉ. देवीलाल, डॉ. आनंद प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed